दलसिंहसराय:फाइनेंस कर्मी पर बदमाश ने तानी पिस्तौल,सीसीटीवी में कैद
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में सड़क पर मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया. एन एच 28 स्थित डैनी चौक के पास एक फाइनेंस कर्मी व दूसरे बाईक सवार में बहस हुई.इसके बाद बाइक सवार बदमाश ने उसका पीछा कर एस एच-88 पर एक होटल के पास रोक लिया और पिस्तौल तान दी.पूरी घटना होटल में लगी सीसीटीवी में कैद हो गई है।
पीड़ित की पहचान थाना क्षेत्र के कोनेला निवासी प्रदीप राय के पुत्र गोविन्द राय के रूप में हुई है.गोविंद फाइनेंस कंपनी में गाड़ी खींचने का काम करते है.बताया जाता है कि वह गाड़ी रोक कर डैनी चौक पर एक बाईक को रोक कर पूछ ताछ किया.इसी दौरान दूसरी बाइक सवार आक्रोशित हो गया.इसको लेकर दोनों में बहस हुई.बहस के बाद आरोपी बाइक सवार बदमाश ने गोविन्द का पीछा कर डैनी चौक से आगे एस एच-88 पर स्थित एक होटल के पास ओवरटेक कर गोविन्द की बाइक रुकवा ली.
इसके बाद जेब से पिस्तौल निकालकर गोविन्द पर तान दी और धमकाने लगा.गोविन्द राय ने बताया कि पिस्तौल दिखाकर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी भी दिया।
भीड़ जुटता देख एक बाईक पर सवार दो बदमाश पांड की और भाग निकले.जिसके बाद वह दलसिंहसराय थाना को इसकी सूचना दी. यह पूरी वारदात होटल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है.सुचना पर पहुंची पुलिस फुटेज खंगालने में जुट गई.दलसिंहसराय थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया कि घटना के बाद पुलिस गई थी.सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी बाइक सवार की पहचान की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
