Dalsinghsarai

सहयोग शिविर को मिले 128 आवेदन, 16 मई तक निपटारे का आदेश,19 मई को सलखन्नी,सुल्तानपुर घटहो पंचायत में लगेगा शिविर

दलसिंहसराय,अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल सभागार में बुधवार को सहयोग शिविर की समीक्षा बैठक हुई.बैठक में बताया गया कि दलसिंहसराय और विद्यापतिनगर प्रखंड से अब तक कुल 128 आवेदन प्राप्त हुए हैं.एसडीएम ने सभी विभागों को 16 मई तक आवेदनों का निष्पादन कर 17 मई को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है.बैठक में अपर निर्वाचन पदाधिकारी-सह-कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि 13 मई तक दलसिंहसराय प्रखंड से 88 और विद्यापतिनगर से 40 आवेदन मिले हैं.सबसे अधिक 43 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित हैं.इसके अलावा आपूर्ति विभाग में 38, सामाजिक सुरक्षा में 24 और पंचायत विभाग में 11 आवेदन प्राप्त हुए हैं.अन्य विभागों में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण,श्रम,आवास, ग्रामीण कार्य,सांख्यिकी और स्वास्थ्य विभाग से 0 से 4 आवेदन आए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसडीएम ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग प्रतिदिन शाम 4 बजे तक प्रखंडवार निष्पादित आवेदनों की जानकारी संबंधित बीडीओ को उपलब्ध कराएं.17 मई को अनुमंडल समागार में समीक्षा बैठक कर प्रगति की जांच की जाएगी.बैठक में निर्णय लिया गया कि अगला सहयोग शिविर 19 मई को दलसिंहसराय प्रखंड के मोख्तियारपुर सलखन्नी और सुल्तानपुर घटहो पंचायत तथा विद्यापतिनगर प्रखंड के काँचा और सोंठगामा पंचायत में आयोजित किया जाएगा.शिविर के लिए सभी विभागों को एक-एक कर्मी प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया है।

 

 

एसडीएम ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य आम लोगों की सरकारी समस्याओं और शिकायतों का समाधान एक ही जगह उपलब्ध कराना है,ताकि लोगों का समय और खर्च दोनों बच सके.उन्होंने अधिकारियों से सभी मामलों का गंभीरता और तत्परता से निष्पादन करने को कहा.बैठक में सभी प्रखंडों के बीडीओ,सीओ,राजस्व अधिकारी और अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!