बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, सप्ताह में 3 दिन चलेगी,समस्तीपुर होते चलेगी
समस्तीपुर,बिहार और गुजरात के बीच रेल संपर्क बढ़ाने के लिए रेलवे ने बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी दी है। रेलवे बोर्ड ने 23 अक्टूबर को जारी पत्र में ट्रेन नंबर 19427/19428 के परिचालन की स्वीकृति दी। ट्रेन त्रि-साप्ताहिक चलेगी। उद्घाटन सेवा 31 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है, लेकिन नियमित परिचालन और अंतिम उद्घाटन तारीख की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है। आदेश के अनुसार ट्रेन भुज और बरौनी के बीच चलेगी।
बिहार में छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी प्रमुख ठहराव होंगे। इससे उत्तर बिहार के यात्रियों को गुजरात के लिए सीधी ट्रेन मिलेगी। समस्तीपुर रेल मंडल क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित समय-सारिणी के मुताबिक भुज से ट्रेन शनिवार, सोमवार और बुधवार को शाम 5:30 बजे रवाना होगी।