बैलेट पेपर से चुनाव हो तो NDA का पूरे देश में सुपड़ा साफ हो जाएगा:राजद
पटना।भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव में राजद प्रत्याशी सोनू राय की जीत पर दी बधाई, चुनाव आयोग से की बैलेट से चुनाव कराने की मांग
शिवहर: भोजपुर- सह- बक्सर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से राजद प्रत्याशी सोनू राय की उपचुनाव में जीत पर राजद नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने बधाई दी है। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की।
नवनीत झा ने बयान जारी करते हुए कहा कि बीते मंगलवार 2026 को मतदान हुआ था और गुरुवार को परिणाम जारी हुआ। इसमें राजद प्रत्याशी सोनू राय ने जीत दर्ज की। उन्होंने कहा कि अगर बैलेट पेपर से चुनाव हो तो एनडीए का पूरे देश में सुपड़ा साफ हो जाएगा।
श्री झा ने दावा किया कि आने वाले तिरहुत स्नातक एमएलसी चुनाव में भी राजद की जीत होगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव अगर बैलेट पेपर से हो तो पूरे देश में एनडीए 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि देश की जनता चाहे व्यावसायिक वर्ग हो, छात्र, किसान, मध्यम वर्ग या गरीब तबका, केंद्र की नीतियों से पूरी तरह आजिज आ चुकी है। विधानसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि पोस्टल बैलेट की मतगणना में राजद प्रत्याशी आगे थे। नवनीत झा ने नवनिर्वाचित एमएलसी स्नातक सोनू कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता की जीत है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
