Samastipur

“समस्तीपुर में 4 लाख रुपए के लिए विवाहिता की हत्या, फरार

समस्तीपुर के ताजपुर में 30 साल की एक महिला की पिटाई और फिर करंट लगाकर हत्या का मामला सामने आया है। महिला के शरीर पर पिटाई के निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार शाम सदर अस्पताल लेकर पहुंची।पोस्टमॉर्टम हाउस में मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि जीजा की ओर से जमीन खरीदने के लिए चार लाख रुपए की मांग की जा रही थी। रुपए नहीं देने पर जीजा ने मेरी बहन की हत्या कर दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना माधोपुर दिघरुआ गांव की है। मृतका की पहचान आलोक कुमार की पत्नी आरती कुमारी के रूप में की गई है।मृतका का मायके हलई थाने के कांचा गांव में है। मृतका के भाई मणिकांत कुमार ने बताया कि साल 2017 में आरती की शादी माधोपुर दिघरुआ गांव में रहने वाले आलोक कुमार के साथ हुई थी। आलोक पेशे से अमिन है। इसके साथ ही वो समस्तीपुर कोर्ट में मुंशी का भी काम करता है।

शादी के वक्त 20 लाख रुपए नकद के साथ ही एक कार भी दहेज में दी गई थी। मणिकांत ने बताया कि शादी के कुछ दिनों तक सब ठीक रहा। लेकिन उसके बाद आरती कुमारी को जीजा आलोक कुमार प्रताड़ित करने लगा, उसके साथ आलोक के अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी मारपीट करने लगे।मणिकांत ने बताया कि कभी मकान बनाने के लिए तो कभी जमीन खरीदने के लिए अलग-अलग समय पर अलग-अलग राशि की मांग की जाने लगी। उन्होंने बताया कि कई बार आलोक की डिमांड पर पैसे भी दिए गए, लेकिन जो पैसे दिए गए, वो कभी वापस नहीं किए।

मृतका आरती की डेडबॉडी के साथ उनका भाई मणिकांत।
मृतका के भाई के मुताबिक, कुछ महीने से जमीन का एक प्लॉट खरीदने के लिए आलोक कुमार की ओर से 4 लाख रुपए की डिमांड की जाने लगी। इस बारे में आरती ने मेरे पिता और मां को जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि जब पैसे का इंतजाम नहीं हो पाया तो मना कर दिया गया। रविवार की रात मुझे जानकारी मिली कि आरती की आलोक कुमार ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर हत्या कर दी है।मणिकांत ने बताया कि जब मुझे इसकी जानकारी मिली, मैं अपने काम के सिलसिले में रांची में था। जब तक मेरे परिवार के सदस्य आरती के ससुराल पहुंचते, घर के सभी सदस्य फरार हो चुके थे। मैं जैसे ही बहन के ससुराल पहुंचा, पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी।

पूरे शरीर पर जख्म का निशान

मणिकांत ने बताया कि जब वह अपनी बहन का ससुराल पहुंचा तो देखा कि उसका घर खाली है। आसपास के लोग मेरी बहन के ससुराल में है। जब मैं घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि आरती की डेडबॉडी पड़ी हुई है। उसके शरीर पर पिटाई के निशान थे। पीठ और हाथ काला पड़ गया था। गर्दन पर करंट लगाने का दाग था। आरती की बेहरमी से हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि मेरे दो भांजे घर पर ही थे। उन दोनों ने बताया कि पापा और घर के अन्य सदस्यों ने मां के साथ मारपीट की है।

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। घर के लोग फरार है। मृतक के भाई की ओर से गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!