DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग:बस व ट्रक में हुई भीषण टक्कर,एक की मौत, आधा दर्जन घायल

दलसिंहसराय: थाना क्षेत्र के एसएच-88 पर शिबू पोखड़ के समीप देर रात एक भीषण सड़क हादसे में बारातियों से भरी बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि बस और ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई अन्य बाराती घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मिली जानकारी के अनुसार मुक्तियारपुर सलखनी वार्ड-3 निवासी रामलोलिन महतो के पुत्र पंकज कुमार की बारात समस्तीपुर के जितवारपुर से वापस लौट रही थी। इसी दौरान शिबू पोखड़ के पास सामने से आ रहे एक ट्रक से बस की सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल की ओर दौड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में बेलामेघ वार्ड-7, थाना उजियारपुर निवासी स्वर्गीय निरश महतो के पुत्र नरेश महतो (42) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं बस में सवार कई अन्य बाराती घायल हो गए, जिन्हें आनन-फानन में स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

 

 

जहा से उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस चालक को झपकी आने के कारण वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके चलते यह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना के बाद शादी की खुशियां गम में बदल गईं। परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है। वही घटना के बाद दोनों गाड़ियों को जप्त कर लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!