Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में मॉल कर्मी लड़की ने की खुदकुशी: किराए के मकान में दी जान

मुजफ्फरपुर के नगर थाना क्षेत्र में एक 25 साल की युवती ने किराए के मकान में आत्महत्या कर ली। घटना गोला बांध रोड की है। मृतक युवती की पहचान श्वेता कुमारी (25) के रूप में हुई है। वह सकरा थाना क्षेत्र के नेमोपुर मुरलिया चक की मूल निवासी थी। उसके पिता विनोद ठाकुर पेशे से किसान हैं। श्वेता अपने परिवार की सबसे बड़ी बेटी थी और उसके दो छोटे भाई हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

श्वेता पिछले करीब डेढ़ साल से गोला बांध रोड स्थित शिवनंदन शाह के मकान में किराएदार के रूप में रह रही थी। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह मुजफ्फरपुर के ही एक निजी मॉल में नौकरी करती थी।

 

आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला

 

घटना की सूचना मिलते ही गांव से परिजन मुजफ्फरपुर पहुंचे। पिता विनोद ठाकुर और भाइयों के लिए यह यकीन करना मुश्किल हो रहा है कि आत्मनिर्भर होकर घर की मदद कर रही बेटी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया।

 

फिलहाल आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मामले की गहराई से जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने कमरे से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस इस बात की तफ्तीश कर रही है कि क्या यह मामला मानसिक तनाव से जुड़ा है या इसके पीछे कोई अन्य निजी कारण था।

 

 

लड़की ने सुसाइड किया है।

मामले की पुष्टि करते हुए नगर पुलिस उपाधीक्षक (DSP Town) सुरेश कुमार ने बताया कि गोला बांध रोड में एक युवती के सुसाइड की सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रारंभिक छानबीन पूरी कर ली है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि नगर थाना पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की तह तक पहुँचा जा सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!