Samastipur

समस्तीपुर:शिक्षिका से 1 लाख रुपए की लूट:बैंक से लौटते समय बदमाशों ने छीना बैग

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में एक शिक्षिका से दिनदहाड़े लूट की घटना सामने आई है। शुक्रवार को खैरपुरा गांव की शिक्षिका ममता कुमारी से बैंक से पैसे निकालकर लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने लगभग 1 लाख रुपए से भरा बैग छीन लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, ममता कुमारी (पति: अरविंद पासवान) ने भारतीय स्टेट बैंक की सिंघिया शाखा से 80 हजार रुपये निकाले थे। वह अपने घर खैरपुरा लौट रही थीं, तभी एसएच-88 मुख्य सड़क पर पीछे से आए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनका बैग छीनकर फरार हो गए।

 

पीड़िता ने बताया कि बैग में उनके ससुर दयाराम पासवान के क्रिया-कर्म के लिए निकाले गए कुल करीब 1 लाख रुपये थे।इस मामले में सिंघिया थाना प्रभारी श्याम कुमार मेहता ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और अपराधियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, घटना के 24 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

 

स्थानीय लोगों, जिनमें पंकज कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं, का कहना है कि बैंक परिसर के आसपास अक्सर संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं और पैसे निकालकर लौटने वाले लोगों को निशाना बनाते हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।शिक्षिका ने जिला पुलिस अधीक्षक समस्तीपुर से इस घटना का उद्भेदन कर अपराधियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!