Samastipur

समस्तीपुर:सड़क किनारे मिला युवक का शव, आक्रोशित लोगो ने किया जाम

समस्तीपुर।सिंघिया.थाना क्षेत्र में शनिवार को रोसड़ा सिंघिया एसएच-88 सड़क किनारे एक युवक का शव बरामद होने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। घटना सालेपुर और बलहा गांव के बीच की बताई जा रही है, जहां सड़क किनारे झाड़ी में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सालेपुर गांव निवासी रामचंद्र मुखिया के 25 वर्षीय पुत्र वकील मुखिया के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

परिजनों के अनुसार वकील मुखिया हाल ही में गुवाहाटी से अपने घर लौटा था। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब एक बजे तक उसे गांव में देखा गया था। इसके बाद से वह अचानक लापता हो गया। परिजन लगातार उसकी खोजबीन में जुटे हुए थे। इसी दौरान किसी स्थानीय व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव की पहचान वकील मुखिया के रूप में की। यह खबर फैलते ही ग्रामीणों में आक्रोश भड़क उठा।

 

 

परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव को सुनसान स्थान पर फेंक दिया गया है। इसी आरोप को लेकर लोगों ने रोसड़ा सिंघिया मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास कर रही है। हालांकि खबर लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!