Samastipur

पटोरी प्राथमिक विद्यालय में टोला सेवक बेंच पर लेटकर मोबाइल में फिल्म देख रही थी,वीडियो वायरल

समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चकहबीब में एक टोला सेवक का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में टोला सेवक को विद्यालय संचालन के दौरान बेंच पर लेटे हुए और मोबाइल पर फिल्म देखते हुए दिखाया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुस्तक को तकिया बनाई

 

यह वीडियो चकसाहो पंचायत के अंतर्गत आने वाले विद्यालय का बताया जा रहा है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, यह वीडियो शुक्रवार का है। इसमें टोला सेवक पुस्तक को तकिया बनाकर मोबाइल फोन पर फिल्म देखती नजर आ रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह लापरवाही एक दिन की नहीं, बल्कि लगातार की जा रही थी, जिससे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

 

प्रधानाध्यापिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है

 

बताया जा रहा है कि किसी ग्रामीण ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया है।इस संबंध में पटोरी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) मनीष कुमार ने शनिवार को बताया कि उन्हें भी यह वीडियो प्राप्त हुआ है। उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका इंदु कुमारी से इस संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है और पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

 

आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी

 

मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित टोला सेवक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!