Samastipur

एनएच-28 बसढ़िया चौक के पास लावारिस अवस्था में पिस्टल बरामद,पुलिस ने किया जप्त

दलसिंहसराय,थाना अंतर्गत एनएच-28 बसढ़िया चौक के पास चार पहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाशों के द्वारा चलती कार से पिस्टल बाहर सड़क पर फेंक कर भाग जाने का मामला प्रकाश में आया है.पिस्टल फेंकते देखकर स्थानीय लोगों ने शोर भी मचाया, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो गए.घटना रविवार की बतायी जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि बेगुसराय से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही एक चारपहिया वाहन जैसे ही बसढ़िया चौक के पास पहुंची.जब तक लोग कुछ समझते उक्त चारपहिया वाहन से एक चमचमाती हुई पिस्टल एनएच-28 बसढ़िया चौक पर फेंक दी गयी.बाद में मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने उक्त पिस्टल का विडियोग्राफी करते हुए,जब्त कर थाने लेती चली गयी.घटना को लेकर स्थानीय लोगों के बीच तरह -तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

 

 

इस संबंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा का बताना है कि, एनएच-28 पर किसी चारपहिया वाहन सवार के द्वारा एक पिस्टल फेंक दिए जाने की सुचना मिली है.थाने को भेजकर मामले की जांच करवाई जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!