Patna

229 दिन बाद दिल्ली में पिता से मिले तेज प्रताप यादव,दही-चूड़ा भोज का दिया न्योता

पटना.: RJD और परिवार से बाहर किए जाने के बाद तेज प्रताप यादव की अपने पिता लालू प्रसाद से मुलाकात हुई है. यह मुलाकात दिल्ली में हुई है. खास बात यह रही कि करीब 229 बाद पिता-पुत्र आमने-सामने आए.अनुष्का यादव प्रकरण के बाद से ही लालू परिवार में दरार की चर्चा तेज थी. ऐसे में दिल्ली में हुई यह मुलाकात राजनीतिक और पारिवारिक दोनों नजरिए से बेहद अहम मानी जा रही है. तेज प्रताप यादव लैंड फॉर जॉब केस में राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के बाद बहन मीसा भारती के आवास पहुंचे. जहां इन दिनों लालू प्रसाद रह रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दही-चूड़ा भोज का दिया न्योता

पिता से मुलाकात के दौरान तेज प्रताप यादव ने उनका आशीर्वाद लिया और मकर संक्रांति पर आयोजित होने वाले दही-चूड़ा भोज में आने का न्योता भी दिया. तेज प्रताप ने भरोसा जताया कि पिता लालू प्रसाद उनके इस पारंपरिक भोज में जरूर शामिल होंगे. 14 जनवरी को पटना स्थित उनके आवास पर यह भोज आयोजित किया जाएगा. इसमें शामिल होने के लिए उन्होंने एनडीए के कई नेताओं को भी आमंत्रित किया है. जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया.

 

तेजस्वी से नहीं हुई बातचीत

इस पूरे घटनाक्रम में सबसे ज्यादा चर्चा तेजस्वी यादव की गैरमौजूदगी को लेकर रही. जब तेज प्रताप मीसा भारती के आवास पहुंचे, तब तेजस्वी वहां मौजूद नहीं थे. इससे पहले कोर्ट परिसर में दोनों भाई आमने-सामने जरूर आए, लेकिन कोई बातचीत नहीं हुई. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि तेज प्रताप लिफ्ट से निकल रहे थे, उसी दौरान तेजस्वी कोर्ट में प्रवेश कर रहे थे.

 

मीडिया से बोले तेज प्रताप

पिता से मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने मीडिया से कहा कि उन्होंने पिता से भेंट कर आशीर्वाद लिया है. मकर संक्रांति पर दही-चूड़ा भोज में आने का न्योता भी दिया है. उन्होंने ये भी बताया कि पिता का स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा है. लैंड फॉर जॉब केस को लेकर उन्होंने कहा कि वे इस लड़ाई को मजबूती से लड़ेंगे. इस मामले में उन्हें भी सीबीआई ने अभियुक्त बनाया है.

 

नए साल में लिया माता-पिता का आशीर्वाद

नए साल की शुरुआत में तेज प्रताप यादव पहले ही मां राबड़ी देवी से मिल चुके हैं. अब पिता से मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि उन्होंने साल की शुरुआत दोनों का आशीर्वाद लेकर की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!