Samastipur

विद्यापति राजकीय समारोह में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोपरि,12 जनवरी से आरंभ

दलसिंहसराय।विद्यापति राजकीय समारोह को लेकर बुधवार को डीएम रोशन कुमार कुशवाहा ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया. तीन दिवसीय समारोह 12 जनवरी से आरंभ होना है. इसके लिए आयोजन स्थल विद्यापतिधाम को सजाया संवारा जाने लगा है. स्वच्छता अभियान के साथ रंग रोगन का कार्य प्रगति की ओर है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

विद्यापति राजकीय समारोह के सफल आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने स्थल निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिये. उन्होंने मंच, दर्शक दीर्घा, पार्किंग व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि समारोह में आने वाले अतिथियों एवं आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

 

 

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने विद्युत, पेयजल, शौचालय एवं आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. साथ ही उन्होंने समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया. इस दौरान डीएम ने श्रद्धालुओं की मांग पर उगना महादेव मंदिर से सटे तालाब के सौन्दर्यीकरण का आश्वासन दिया. विद्यापति राजकीय समारोह की चल रही तैयारी के बीच पहुंचे समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रखंड कार्यालय परिसर में जरूरतमंद महिला पुरुष के बीच कंबल का वितरण किया. जहां बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचे थे. मौके पर पदाधिकारी व गणमान्य मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!