वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर की दो छात्राओं का हुआ चयन
समस्तीपुर | महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से आयोजित एनआईसी कैंप के लिए वीमेंस कॉलेज, समस्तीपुर की दो छात्राओं का चयन किया गया है। चयनित छात्राओं में नमिता एवं अनु श्री शामिल हैं।छात्रा नमिता, जिनका विषय राजनीति विज्ञान है, तथा छात्रा अनुश्री, जिनका विषय समाजशास्त्र है।
दोनों छात्राओं का चयन कला एवं संस्कृति श्रेणी के अंतर्गत हुआ है। चयन प्रक्रिया के दौरान दोनों ने झिझिया, झूमर सहित अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर निर्णायकों को प्रभावित किया, जिसके आधार पर उनका चयन सुनिश्चित हुआ।इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.