समस्तीपुर:डीआरएम ने किया शाहपुर पटोरी स्टेशन का निरीक्षण
समस्तीपुर : सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित शरण ने हाजीपुर-बछवाड़ा-बरौनी रेलखंड का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने शाहपुर पटोरी स्टेशन का निरीक्षण किया.
अमृत भारत स्टेशन निर्माण योजना की प्रगति देखी. बाद में उन्होंने यात्री सुविधाओं एवं अंतर्गत निर्माणाधीन स्टेशन परिसर को लेकर उपस्थित अधिकारी को योजना में तेजी लाने का निर्देश दिये.