Samastipur

समस्तीपुर:शिवाजीनगर थाना से सेवानिवृत्त चौकीदार को सम्मानपूर्वक किया विदा

समस्तीपुर:शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के दसौत गांव के चौकीदार लालन पासवान के सेवानिवृत्त होने पर थाना परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. नेतृत्व थानाध्यक्ष रबिंद्र कुमार ने किया. पुलिस पदाधिकारियों एवं चौकीदारों ने सेवानिवृत्त चौकीदार श्री पासवान को पाग, चादर एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानपूर्वक विदाई दी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थानाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि चौकीदार श्री पासवान ने अपने लंबे सेवाकाल में ईमानदारी, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. उनके योगदान को पुलिस प्रशासन सदैव याद रखेगा. मौके पर एएसआई प्रवीण कुमार, सुलेखा कुमारी, मुकेश कुमार, राजेश कुमार, शैलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, राम कुमार सिंह, इंद्रदेव मंडल, श्रवण पासवान, प्रदीप कुमार, अशोक दास, बमबम कमती, गनौर मंडल, बिरज मंडल, महादेव पासवान, सुनील पासवान, बिमलेश पासवान, शिवशंकर दास, दिनेश मंडल, छोटेकिन तांती मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!