अब बिहार में शुरू होगी बंद पड़ी चीनी मिल, सरकार ने बनाई कमेटी
पटना. बिहार सरकार में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने कहा कि बिहार में सालों से बंद पड़ी चीनी मिलों को दोबारा शुरू करने की दिशा में सरकार निर्णायक कदम उठा चुकी है. NDA सरकार किसानों की आय बढ़ाने और गन्ना उत्पादन को नई ऊंचाई देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. चीनी मिलों के दोबारा शुरू करने से ना केवल गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसरों का सृजन भी होगा.
बांका में हुआ मंत्री का स्वागत
बिहार के बेगूसराय जिले के बखरी विधानसभा के विधायक, बिहार सरकार में गन्ना उद्योग विभाग के मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के वरिष्ट नेता संजय पासवान रविवार की शाम बांका जिले के अमरपुर शहर के गोला चौक पर एक व्यवसायिक परिसर पहुंचे. यहां एनडीए कार्यकर्ताओं ने गन्ना मंत्री का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया.
सरकार ने बनाई कमेटी
मंत्री ने बताया कि बंद पड़ी चीनी मिलों को चालू करने के लिए सचिव लेवल के सीनियर अधिकारियों की निगरानी में एक स्पेशल कमेटी बनाई गई है. ये कमेटी तेजी से काम कर रही है. सरकार की मंशा है कि गन्ना किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य समय पर मिले और बिहार को चीनी उत्पादन के क्षेत्र में फिर से अग्रणी राज्य बनाया जाए.
मंत्री ने की बैठक
उन्होंने व्यवसायिक परिसर में एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया, जिस पर उन्होंने शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया. यहां NDA के कार्यकर्ता मौजूद रहें.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
