विद्यापतिनगर में किशोरी से गैंग”रेप कर भाग रहे आरोपी को घरवालों ने दबोचा,पुलिस के हवाले किया
Samastipur:विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव के एक घर में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे भाग रहे दुष्कर्मी दो युवक को घरवालों ने ग्रामीणों की मदद से धर दबोचा. पकड़ाये दोनों युवकों की जमकर पिटायी की गयी.
फिर पुलिस के हवाले किया गया. शर्मसार घटना से इलाके में आक्रोश व्याप्त है. घटना को लेकर पीड़िता के पिता ने दोनों युवक पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बताया है कि शनिवार की रात्रि उसकी चौदह वर्षीया बेटी खाना खाने के बाद अकेली घर में सो रही थी.
लगभग अर्द्धरात्रि में दोनों युवक घर में घुसकर बारी-बारी से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. बेटी के चिल्लाने पर घर के लोग जागे. तभी भागते हुए दोनों युवक को ग्रामीणों की मदद से दबोच लिया गया. आरोपी एक युवक स्थानीय व एक पड़ोस गांव का बताया जाता है. एसएचओ सूरज कुमार ने बताया कि पीड़िता किशोरी ने पकड़ाए युवक पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता से पूछताछ की जा रही है. वहीं मामले की जांच जारी है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
