भाई ने बहन के साथ की छेड़खानी:लड़की का हाथ तोड़ा,समस्तीपुर में विरोध करने पर मारपीट
समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना इलाके में एक चचेरे भाई ने अपनी बहन के साथ जबरदस्ती करने का प्रयास किया। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसका बायां हाथ तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
20 साल घायल युवती ने बताया कि वह बीए की छात्रा है। उसका चचेरा भाई पिछले पांच-छह महीने से उसका पीछा कर रहा था। घटना के समय उसके पिता एक सप्ताह से बीमार थे और मां घर पर नहीं थी, जिससे युवती घर पर अकेली थी।
बाएं हाथ की हड्डी तोड़ दी
इसी दौरान उसका चचेरा भाई घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। वह युवती को खींचकर एक सुनसान जगह ले जाना चाहता था। युवती ने शोर मचाया और विरोध किया, जिसके बाद आरोपी ने उसे पीटा और उसके बाएं हाथ की हड्डी तोड़ दी।युवती की मां के घर लौटने पर उन्हें घटना की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल 112 पुलिस टीम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो चुका था।
मुफस्सिल थाने में तैनात 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची तब तक युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम ने जख्मी युवती को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर वीरेंद्र कुमार झा के देखरेख में युवती का इलाज शुरू किया गया।
डॉक्टर ने युवती के बाएं हाथ का एक्स-रे करवाया तो युवती की हाथ की हड्डी टूटी हुई निकली। उसके बाद युवती को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। युवती ने बताया कि वे तीन बहन है, दो बहन की शादी हो चुकी है । उसका चचेरा भाई 6 महीने से इसके पीछे पड़ा हुआ था। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन भाई समझने के बजाय इसे परेशान कर ही रहा था।मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। युवती की ओर से लिखित आवेदन दिए जाने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
