Dalsinghsarai

विद्यापतिनगर में उत्तराखंड के मंत्री पति का पुतला फूका गया:महिलाओं पर किए टिप्पड़ी पर प्रदर्शन

समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड में उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल द्वारा बिहार की बेटियों के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से विद्यापति नगर प्रखंड क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। रविवार को विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने अपने समर्थकों के साथ मंत्री पति का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह विरोध प्रदर्शन प्रखंड के बढ़ाना ग्राम निवासी कुणाल कुमार के नेतृत्व में हुआ। उन्होंने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर समाहरणालय के समीप मंत्री पति का पुतला जलाया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मंत्री पति के खिलाफ नारेबाजी भी की।

 

कुणाल कुमार ने कहा कि बिहार की बेटियां बिकाऊ नहीं हैं। उन्होंने पुलिस से मंत्री के पति को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही, उन्होंने सरकार से आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने या सार्वजनिक मंच पर आकर माफी मांगने की अपील की।

 

उन्होंने सवाल उठाया कि यदि प्रधानमंत्री मोदी की मां को गाली दी जाती है, तो पूरा देश इसका विरोध करता है, लेकिन बिहार की बेटियों की अस्मिता के लिए सरकार सामने क्यों नहीं आ रही है? यह टिप्पणी बिहार की गरिमा पर सीधा हमला है।गौरतलब है कि मंत्री के पति गिरधारी लाल ने दो दिन पूर्व एक बयान में कहा था कि “बिहार में 20 से 25000 में लड़की मिलती है”। इस बयान का पूरे देश में विरोध हो रहा है, खासकर बिहार में इसका पुरजोर विरोध जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!