मौसम अपडेट:समस्तीपुर में शिमला से भी ज्यादा ठंड:पारा लुढ़का,4.4°C न्यूनतम तापमान
समस्तीपुर जिले में रिकॉर्ड तोड़ सर्दी पड़ रही है। शिमला से भी ज्यादा ठंड का एहसास हो रहा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। घना कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज 50 मीटर की है। जिससे जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हुआ है।
डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के रिकॉर्ड के अनुसार वर्ष 2012 के बाद आज(3 जनवरी 2026) की डेट में न्यूनतम तापमान में इतनी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की ओर से आगामी 7 जनवरी तक के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है।
5- 6 जनवरी को एक बार फिर से कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है। इस दौरान आसमान साफ रहने की संभावना है। सुबह में कुहासा छाया रहेगा। इस अवधि में अधिकतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर अब्दुल सत्तार ने बतलाया कि 3 से 6 किलोमीटर की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी। जिस कनकनी बनी रहेगी। फिलहाल कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
