Samastipur

अंचल कार्यालय में अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सुविधाएं

समस्तीपुर.हसनपुर | प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन में अब एक ही छत के नीचे आम लोगों को भू-अभिलेख अभिप्रमाणित से लेकर परिमार्जन प्लस आवेदन की सुविधा मिलेगी। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कार्यालय भवन के काउंटर नंबर 5 पर बिहार सरकार द्वारा अनुमोदित वसुधा केंद्र खोला है। शुक्रवार को सीओ पुष्पलता कुमारी ने फीता काट कर इस वसुधा केंद्र का शुभारंभ किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को सीओ ने बताया कि इस वसुधा केंद्र में राजस्व एवं भूमि सेवाएं ऑनलाइन दाखिल खारिज, भू-लगान भूगतान, ई-मापी, परिमार्जन प्लस, एलपीसी आवेदन, आरसीएमएस के तहत अपील, भू-संपरिवर्तन, भू-अभिलेख अभिप्रमाणित सहित अन्य नागरिक सेवाएं आधार, पेन कार्ड, पासपोर्ट, जाति, आय, निवास प्रमाण पत्र, बीमा, कृषि को लेकर आवेदन किए जाएंगे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!