Patna

यौन शोषण के आरोप के बाद कथावाचक अंडरग्राउंड, नाबालिग बोली-मंदिर में शादी की, कई बार संबंध बनाए

पटना.दरभंगा।श्रवण दास महाराज मेरे बेटे के सामान हैं। श्रवण 8 साल की उम्र से मेरे पास हैं और आज 31 साल के हो गए। कथा, पंडिताई और वेद-शास्त्र सब मैंने सिखाया है। मैंने सैकड़ों शिष्यों को तैयार किया है, लेकिन श्रवण जैसा तेज-समर्पण कम ही देखने को मिलता है। उनके आचरण में कमी नहीं देखी गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मिथिलांचल के लगभग 200 गांवों में श्रवण ने कथा कही है। किसी स्थान से शिकायत नहीं आई। मेरा लड़की से आग्रह है कि, सीता के आदर्श को अपनाए। किसी को बदनाम करने से समाज-सनातन दोनों कमजोर होते हैं।’कथावाचक श्रवण दास पर यौन शोषण का आरोप लगने के बाद गुरु पचाढ़ी मठ के महामंडलेश्वर राम उदित दास उर्फ मौनी बाबा अपने शिष्य के समर्थन में उतरे हैं।

 

बिना पुलिस जांच और पड़ताल के बाबा ने 17 साल लड़की के आरोपों को झूठा और शिष्य को सच्चा-बेगुनाह बताया। फिलहाल श्रवण दास महाराज अंडरग्राउंड हैं।कथावाचक कौन हैं ?, उनका बैकग्राउंड क्या है ? ये जानने के लिए रिपोर्टर महाराज पचाढ़ी छावनी पहुंचे, कथावाचक श्रवण दास महाराज पर नाबालिग लड़की ने शादी करने और यौन शोषण का आरोप लगाया है।

10 साल से कथावाचन कर रहे हैं महाराज

 

छावनी में साधु-संतों ने बताया कि ‘8 साल की उम्र में श्रवण दास अपने परिवार को छोड़ मौनी बाबा के पास आ गए थे। पीएचडी तक पढ़ाई-लिखाई की। 10 साल से वे कथावाचन कर रहे हैं।शुरुआत छोटे कार्यक्रमों से हुई थी। सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण से उनकी लोकप्रियता बढ़ी। कई लोग घर बैठे उनकी कथा सुनते हैं।

 

श्रवण दास महाराज का सबसे हालिया कथा कार्यक्रम केवटी प्रखंड की कर्जापट्टी पंचायत में हुआ था। यह आयोजन पंचायत के पूर्व मुखिया ने कराया था.भास्कर टीम ने पूर्व मुखिया से भी बात की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 7 दिनों तक चला था। श्रोताओं का कहना है कि श्रवण दास महाराज के पास ग्रैंड विटारा कार है, उसी से वे गांव-शहर में कथावाचन के लिए जाते हैं.

 

नाबालिग लड़की (17) ने कथावाचक श्रवण दास महाराज पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। लड़की ने ये भी कहा कि, प्रेग्नेंट होने पर उसका अबॉर्शन कराया गया।प्रमाण के तौर पर लड़की ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें कथावाचक मांग में सिंदूर भरते दिखाई दे रहे हैं। दोनों फूलों की माला पहने हैं।वही पुलिस मामले की जाँच मे जुटी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!