Patna

पश्‍च‍िम चंपारण के स्कूलों में बॉयोमीट्रिक से बनेगी गुरु जी की हाजिरी

बगहा (पचं)। विद्यालयों में शिक्षकों की लेटलतीफी जगजाहिर है। संचार क्रांति के इस दौर में भी शिक्षक रजिस्टर पर हाजिरी बनाते हैं। कुछ यही हाल सरकारी दफ्तरों का भी है। इस पर नकेल कसने के लिए सरकार ने विद्यालयों समेत सरकारी दफ्तरों में बॉयोमीट्रिक मशीन से हाजिरी बनाने की व्यवस्था करने की पहल की है। सरकार के सचिव ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिख कर नए वित्तीय वर्ष में इसकी व्यवस्था करने का आदेश दिया है। यदि ऐसा हुआ तो इसके दूरगामी परिणाम सामने आएंगे। सरकार के संयुक्त सचिव ने सभी विभागों के अधिकारियों को पत्र लिखकर यह निर्देश दिया है कि 25 अप्रैल तक बॉयोमीट्रिक मशीन की खरीद कर इसे संबंधित विभाग के कार्यालयों में लगाना सुनिश्चित करें । इसके बाद हर हाल में एक जून से इस मशीन से हा•िारी लगनी शुरू हो जाए। उल्लेखनीय है कि इस व्यवस्था के प्रभावी हो जाने के बाद सरकारी दफ्तरों में 12 बजे पहुंचने और फिर तीन बजे निकल जाने वाले कर्मियों और अधिकारियों की कार्यशैली निश्चित रूप से सुधार जाएगी। बॉयोमीट्रिक मशीन में दर्ज हा•िारी के अनुसार ही वेतन भुगतान की कवायद पूरी होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

व्यवस्था बदलने का पूर्व में भी हो चुका है प्रयास

दफ्तरों की कार्यशैली और व्यवस्था बदलने का प्रयास स्थानीय स्तर पर पांच साल पूर्व भी हो चुका है। तत्कालीन एसडीएम धर्मेन्द्र कुमार ने सभी दफ्तरों समेत सरकारी विद्यालय में नियत समय पर पहुंच कर व्हाट््सएप के माध्यम से ग्रुप फोटो प्रेषित करने का निर्देश दिया था। जहां से हा•िारी अप्राप्त होती थी, संबधित कर्मी-अधिकारी को अनुपस्थित मान लिया जाता था। इससे काफी सुधार देखने को मिला। इस बीच उनके तबादले के बाद व्यवस्था एक बार फिर से यथावत हो गई

स्कूल होंगे स्मार्ट जब समय से पहुंचने लगेंगे गुरु जी

सरकारी स्कूलों में सबसे अधिक समस्या शिक्षकों के देर पहुंचने के कारण उत्पन्न होती है। इससे पठन पाठन तो बाधित होता ही है, शिक्षकों के बीच मनभेद भी गहरा जाने की संभावना बढ़ जाती है। नई व्यवस्था प्रभावी होने के बाद हमेशा यह समस्या सदा के लिए समाप्त हो जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!