Patna

पुरवा-पछुआ के कारण बदल रहा मौसम का मिजाज, पटना समेत बिहार के कई जिलों में होगी बारिश

पटना। सुबह में ठंडी हवाओं का झोंका और खुशगवार मौसम देख लगता ही नहीं कि दिन काफी गर्म होने वाला है। आजकल राजधानी पटना समेत बिहार के कई जिलों का यही हाल है। बक्‍सर की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कई दिनों से लगातार इस जिले का तापमान राज्‍य में सबसे ज्‍यादा रह रहा है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को प्रदेश में सबसे गर्म शहर बक्सर रहा, जहां का तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राजधानी के तापमान में आंशिक गिरावट

प्रदेश में पुरवा व पछुआ के प्रवाह से मौसम के मिजाज में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश के दक्षिणी भागों के अधिकतम तापमान 40 डिग्री के ऊपर रहने के आसार हैं, जबकि उत्तर पूर्व जिलों के अररिया, किशनगंज, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल आदि जगहों पर पुरवा के प्रभाव के कारण अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं, राजधानी के अधिकतम तापमान में रविवार को आंशिक गिरावट देखी गई। सुबह में आंशिक रूप से बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान 1.2 डिग्री गिरकर 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी की मानें तो आने वाले चार से पांच दिनों में राजधानी के मौसम में बदलाव होगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!