Patna

ब‍िहार में प्रेमिका को मोबाइल देने के चक्‍कर में फंस गए दो आश‍िक, आधी रात में गांवों ने क‍िया अनोखा खेल

पश्चिम चंपारण। शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की आधी रात को प्रेमिका को मोबाइल देने पहुंचे दो मनचले युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर बांस के खंभे में बांध दिया। पहले दोनों का सिर मुड़वाया और मुंह पर चूना पोतकर जूते का हार पहनाया। दोनों की बेरहमी से पिटाई कर कहलवाया गया कि बोलो अपनी बहन से मिलने आए थे। भयभीत आशिक और उसका साथी प्रेमिका को बहन बोलने लगे। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया। इसका एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। वायरल वीडियो की जांच हो रही है। हालांकि दैनिक जागरण वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। घटना शिकारपुर थाने के पूर्वी क्षेत्र में अवस्थित गादियानी गांव की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार दो युवक शुक्रवार की देर रात अपनी प्रेमिका को मोबाइल देने उसके घर पहुंचे थे। वहां ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। बाद में ग्रामीणों ने कथित प्रेमी और उसके दोस्त की जमकर पिटाई भी कर दी। थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। आरंभिक सूचना के अनुसार गदियानी टोला का मामला सही पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीपीओ कुंदन कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता की भी जांच कराई जा रही है। शिकारपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चोरी की बाइक के साथ दो नाबालिगों पर नकेल

सिकटा। गोपालपुर थाना की पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। दोनों चनपटिया थाना के गीधा और वृतिटोला के रहने वाले है। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ बेतिया रेलवेस्टेशन चौक से गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि कुमारबाग ओपी थाना के लखौरा निवासी शशांक कुमार बीते आठ अप्रैल को समान खरीदने घोघा चौक पर आये थे। बाइक खडा कर समान लेने गये थे। इसी बीच चोरों ने बाइक की चोरी कर ली। दूसरे दिन बाइक लेकर कही भागने के फिराक में थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!