Samastipur

अमरनाथ यात्रा के ल‍िए कल से यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया, समस्‍तीपुर के श्रद्धालुओं में उत्साह

समस्तीपुर। बाबा अमरनाथ बर्फानी की यात्रा आखिरकार दो साल के बाद 30 जून से शुरू होने जा रही है। इसके लिए यात्रियों के पंजीकरण की प्रक्रिया आज 11 अप्रैल से शुरू होगी। दो साल बाद शुरू होने जा रही यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है। कोरोना के चलते पिछले दो साल से यात्रा नहीं हो पाई थी। जिले में श्रद्धालु मेडिकल व पंजीकरण कराने के लिए तैयार है। इस यात्रा के लिए फिटनेस प्रमाण पत्र की आवश्यकता भी होती है। अमरनाथ यात्रा पर भगवान शिव के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सदर अस्पताल से निर्गत किया जाएगा। सिविल सर्जन ने दो चिकित्सा पदाधिकारी को इसके लिए नामित कर दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सिविल सर्जन कार्यालय के विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी डा. प्रकाश कुमार और चिकित्सा पदाधिकारी डा. विशाल कुमार को शामिल किया है। इसमें डा. प्रकाश का मोबाइल नंबर 9905267452 और डा. विशाल का 9997120623 जारी किया गया है। जिनकी देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। सीएस ने दोनों चिकित्सक को निर्देशित किया है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की भलीभांति जांच कर स्वास्थ्य प्रमाण पत्र निर्गत करना है। जिले में अब तक चार लोगों प्रमाण पत्र के लिए आवेदन दिया है।

जांच व प्रमाणपत्र लेने में लगेगा एक दिन का समय

अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले व्यक्ति के हृदय, सांस की क्षमता, आंख, घुटना, पैर, आंख की जांच डाक्टरों की टीम करेगी। इस जांच में एक दिन का समय लगेगा। डाक्टर पांच किलोमीटर पैदल चलने का अभ्यास करने की भी सलाह देते हैं। जिससे अमरनाथ यात्रा के दौरान पैदल चलने में परेशानी न हो। यात्रा करने वाले श्रद्धालु की ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहने के साथ ही श्वसन प्रणाली मजबूत होनी चाहिए। इसके अलावा किसी भी प्रकार के फेफड़े व दिल की बीमारी से ग्रसित नहीं होने चाहिए।

प्रतिवर्ष दर्जनों की संख्या लोग जाते हैं अमरनाथ यात्रा

जिले में प्रतिवर्ष दर्जनों की संख्या में लोग बाबा अमरनाथ के दर्शन के लिए जाते हैं। पहाड़ पर चढ़ाई करनी पड़ती है। जहां कम आक्सीजन के साथ ही चढ़ाई के लिए व्यक्ति का स्वस्थ होना जरूरी है। ऐसे में वहां जाने के लिए व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र का होना अनिवार्य है। आनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद स्वास्थ्य परीक्षण आवश्यक है। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सिविल सर्जन को आदेश जारी किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!