Samastipur

गुरुआश्रम दलसिंहसराय में मेधा सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

दलसिंहसराय।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शहर में स्थित गुरुआश्रम दलसिंहसराय में सोमवार को मेधा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसका उद्धघाटन अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी,डॉ सीoपीo गुप्ता ,प्रसिद्ध अर्थशास्त्री प्रो नवल किशोर चौधरी,वरीय साहित्यकार चांद मुसाफिर,प्रो रामभरत ठाकुर, आर०बी०कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ०संजय झा,इलाहाबाद बैंक मैनेजर रंजीत कुमार व संस्थान के निदेशक, मार्गदर्शक,शिक्षक और अभिभावक रामसकल महतो ने सँयुक्त रूप से किए.

कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र कुमार जबकि मंच संचालन सँयुक्त रूप से अनिल कुमार अग्निहोत्री व आयुष कुमार ने किया.अपने सम्बोधन में एसडीओ ने सदैव आगे बढ़ने की बात कही,वही श्री गुप्ता ने पारामेडिकल की पढ़ाई शुरू करने पर संस्थान के शिक्षक टीम को हौसला अफजाई किए, प्रसिद्ध अर्थशास्त्री श्री चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रो से काफी संख्या में आयी लड़कियों के लिए शिक्षा की महत्ता पर विशेष बल दिए साथ ही इन तरह की शिक्षा हेतु संस्थान को सदैव मदद की बात कहा.प्राचार्य डॉ०झा ने अनुसासन पर विशेष बल देने व वर्तमान समय मे मोबाइल से होनेवाली नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा किये.बीडीओ प्रफुल्ल चंद्र प्रकाश ने भी अपने द्वारा आयोजित निशुल्क बी.पी.एस.सी परीक्षा की तैयारी में भाग लेने हेतु व अभी ही लक्ष्य चयन कर उनके अनुसार तैयारी करने की बाते कहा.

परिसर में ही बीडीओ द्वारा इंटर आर्ट्स कोचिंग का उद्धघाटन किया गया.आज निः शुल्क नामाकन व मुफ्त किताब मिलने को लेकर काफी संख्या में वर्ग नवम,दशम,इंटर आर्ट्स व साइंस में नामांकन लिया गया.

इस अवसर पर इंटर व मैट्रिक में इस वर्ष सर्वाधिक अंक लाने वाले गौरव ओर विवेक को अनुमंडलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया गया. जबकि पूर्व में आयोजित परीक्षा रिजल्ट घोषित कर उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया.इस अवसर पर निदेशिका प्रीति कुमारी,मार्गदर्शक रामगणेश कुमार,राहुल कुमार,कमल कुमार,अविनाश कुमार,धर्मेंद्र प्रसाद, रोमा रानी,उमा भारती,अर्जुन कुमार,इंद्रजीत कुमार ,सिकेन्द्र राय, मंतून राय व काफी संख्या में छात्र-छात्रा उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!