Patna

यूट्यूबर से हुआ प्यार, कालेज छात्रा को मुंबई लेकर हुआ फरार, मुंबई पहुंची बेटी ने फोन कर घरवालों को बोली डोंट वरी

पुपरी (सीतामढ़ी)। बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक यूट्यूबर व कॉलेज गोईंग छात्रा के इश्क का अलबेला वाकया सामने आया है जिसको सुनकर पुलिस भी हैरत में पड़ गई। दरअसल, यूट्यूबर से मोहब्बत के चक्कर में लड़की ने घर छोड़ा और अपने सपनों की दुनिया बसाने मायानगर मुंबई पहुंच गई। बाबुल का घर छोड़ यूं फरार होने के बाद घरवालों ने उसके आशिक के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। बेटी को अपनी जाल में फांस अगवा करने का आरोप लगाया। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी तो दर्ज कर ली मगर छानबीन शुरू की तो इश्क का पूरा खेल सामने आ गया। दरअसल, लड़की ने भी फोन करके घरवालों को बता दिया कि टेंशन लेने की जरूरत नहीं है, वह मुंबई पहुंच गई है। इस वाकया के बाद इलाके में दोनों के मोहब्बत के चर्चे आम हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रेम जाल में फंस गई युवती

पुलिस के अनुसार, पुपरी शहर के एक मोहल्ले में कॉलेज के लिए घर से निकली छात्रा अचानक से लापता हो जाती है। घरवाले आरोप मंढ देते हैं कि शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया गया है। उसकी मां की शिकायत पर प्राथमिकी भी दर्ज हो गई। महिला ने आरोप लगाया कि यूट्यूब पर संतोष एप चलाने वाले संतोष रफ्तार नामक शख्स ने उसको बहला-फुसलाकर अपनी जाल में फास लिया। प्राथमिकी के मुताबिक, 9 मार्च को कॉलेज के लिए लड़की निकली थी। वापस नहीं लौटने पर खोजबीन होने लगी। इसी क्रम में लड़की का घर पर फोन आता है कि वह सकुशल है और मुंबई पहुंच चुकी है। लड़की के इतना कहने के बावजूद घरवालों को यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बिटिया स्वेच्छा से यूट्यूबर के साथ है। पुलिस का कहना है कि वह मामले की जांच कर रही है।

शादी का झांसा देकर बनाया हवस का शिकार, आरोपित गिरफ्तार

उधर, सीतामढ़ी जिले के ही सहियारा थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर यौन शोषण का शिकार बनाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत है कि सात वर्षों से शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से इनकार कर गया। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। युवती ने पुरनहिया गांव के नीरज कुमार झा पर केस किया है। आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया। न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने पीड़िता को भी अपनी अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष राकेश रंजन ने बताया कि नीरज बीए का छात्र है। सात वर्ष पूर्व पढ़ाई के दौरान लड़की से प्रेम-प्रसंग बढ़ा। उसने लड़की को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। लड़की जब शादी के लिए दबाब बनाने लगी तो वह मुकर गया। दोनों की शादी को लेकर ग्रामीण स्तर पर पंचायती भी हुई पर लड़का शादी के लिए राजी नहीं हुआ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!