Patna

खुद गायब होकर परिवार वालो से करने लगे फिरौती की मांग

राजीव रंजन, किशनगंज

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

किशनगंज

06.04.2022 को दोपहर में सागर झा सा0-डुमरिया द्वारा सूचना दी गयी कि बीते रात्रि से ही इनके बड़े भाई धीरज कुमार झा लापता हैं, जिनकी खोजबीन की गयी, परन्तु कहीं पता नहीं चला।   तत्पश्चात् वादी द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर किशनगंज थाना कांड सं0-136/22 दर्ज किया गया। अनुसंधान के क्रम में धीरज झा के मोबाईल संख्या-7631213510 से मोबाईल नम्बर 9534978019 (धीरज के पिता का मोबाईल नम्बर है) पर मैसेज आया, जिसमें 1 लाख रूपये फिरौती के रूप में धीरज के खाता में डालने हेतु कहा गया अन्यथा उनके पुत्र को जान से हाथ धोने की धमकी दी गयी। तत्पश्चात् वादी द्वारा उक्त मैसेज को थानाध्यक्ष, किशनगंज को दिखाया गया, जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक डॉ इनामुल हक मेंगनू को दी गई ।  पुलिस अधीक्षक, डॉ इनामुल हक मेंगनू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अनवर जावेद, थानाध्यक्ष,सतीश कुमार हिमांशु किशनगंज एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ तकनीकी शाखा ने आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए बंगाल पुलिस के सहयोग से इस्लामपुर, पंजीपाड़ा, ठाकुरगंज, पानीटंकी, सिल्लीगुड़ी में छापेमारी की गयी। अन्ततः धीरज कुमार झा को रामपुर चेकपोस्ट के पास से सकुशल बरामद किया गया।  पूछताछ के क्रम में धीरज द्वारा बताया गया कि इन पर करीब 2 लाख रूपये से अधिक कर्ज है तथा महाजन/फाईनेंनसर पैसे वसूली का लगातार दबाव बना रहे है, जिससे परेशान होकर ये स्वयं गायब हो गये एवं अपने परिजनों से उक्त कर्ज को चुकाने हेतु पैसे की मांग करने लगे। इस संबंध में इनके विरूद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष मार्च महीने में बहु चर्चित विशाल डांगा,पिता-मिलाप चन्द्र डांगा के द्वारा भी अपने-आप को गायब कर 60 लाख रूपये अपने पिता से फिरौती की मांग की गयी थी, जिसका किशनगंज पुलिस ने पर्दाफाश किया एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई भी की गयी।  किशनगंज पुलिस आमजनों से अपील करती है कि इस तरह के कृत्यों से बचे। ऐसे कृत्यों से परिवार में भय का माहौल उत्पन्न होता है, जिसके कारण परिवार में किसी हादसे की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे कृत्यों को अंजाम देने वालों को चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में इसकी पुनरावृति न करें, अन्यथा ऐसे लोगों के विरूद्ध कठोर-से-कठोर कार्रवाई की जायेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!