Patna

सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना का चौकीदार बनेगा मोबाइल, गड़बड़ी करने वालों पर चलेगा डंडा

सीएम नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना जल-जीवन-हरियाली योजना में गड़बड़ी करने वालों पर अब तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। इसकी निगरानी के लिए मोबाइल एप का इस्तेमाल किया जाएगा। इस एप के माध्यम से योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की गड़बड़ी पाए जाने पर एप के माध्यम से कार्यों की तुरंत जांच की जाएगाी। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा सकेगी। ज्ञात हो कि जिले में दो हजार से अधिक इसकी योजनाएं हैं। जहां हर जगह कुछ न कुछ गड़बड़ी की शिकायत मिलते रहती है। इसके शुरु होने से आमजनों की शिकायतें तुरंत दूर होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

एप पर फोटो करना होगा अपलोड

जल-जीवन-हरियाली एप पर योजनाओं का अनुसरण करना काफी आसान है। मोबाइल फोन के माध्यम से गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस एप को डाउनलोड करना होगा। इस एप में यूजर आइडी ओर पासवर्ड के माध्याम से लागिन करना होगा। इसके बाद जीपीएस आन करना होगा। जहां से योजना के बारे में फोटो और अन्य विस्तृत विवरण अपलोड करनी होती है।

स्थल पर बिना पहुंचे नहीं होगा काम

जहां पर जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत काम हो रहा है, वहां पर संबंधित कर्मी को जाना होगा। संबंधित कर्मी चयनित स्थल का तीन फोटोग्राफ जियो टैगिंग कर अपलोड करेंगे। इन तीन फोटो में से एक फोटो काम शुरू होने से पहले अपलोड करना है। दूसरी तस्वीर कार्य प्रारंभ होने के समय की होनी चाहिए। इसके बाद काम पूरा होने के बाद तीसरी तस्वीर अपलोड करनी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!