समस्तीपुर में बीजेपी उम्मीदवार तरुण कुमार की जीत, राजद की रोमा भारती को हराया
विधान परिषद के स्थानीय निकाय कोटे से समस्तीपुर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी डॉ. तरुण कुमार ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजद प्रत्याशी रोमा भारती को 1521 मतों से पराजित किया। डॉ. तरुण को कुल 3338 मत मिले जबकि रोमा भारती 1817 मत ही मिल सके।
चार अप्रैल को हुए मतदान में 5568 मतदाताओं में से 5512 ने मताधिकार का प्रयोग किया था। जीत के लिए 2787 वोटों की जरूरत थी। तरुण कुमार को प्रथम वरीयता के ही 3338 मत मिल गये। इससे द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती की जरूरत नहीं पड़ी।
आर्दश कुमार 43 मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। 4 अप्रैल को हुये मतदान में 166 मत को अवैध घोषित किया गया। डीएम योगेन्द्र सिंह ने भाजपा प्रत्याशी के विजयी होने की घोषणा करने के साथ ही मतगणना केंद्र पर ही जीत का प्रमाण पत्र दिया गया। चुनाव में कुल आठ प्रत्याशी अपना किस्मत आजमाने के लिए चुनाव मैदान रहे थे।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
