Dalsinghsarai

आरएल महतो बीएड कॉलेज में खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दम

दलसिंहसराय,स्थानीय रामपुर जलालपुर स्थित आरएल महतो इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन में शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई. शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई.महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय इतिहास और आधुनिक भारत के निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने देश की 562 देशी रियासतों के भारतीय संघ में एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.असिस्टेंट प्रोफेसर सत्यम ने कहा कि अपने अदम्य साहस, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण के कारण सरदार पटेल को लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है.उन्होंने किसानों और महिलाओं को संगठित कर स्वतंत्रता आंदोलन को मजबूती प्रदान की.

डीएलएड विभागाध्यक्ष मो. इमामुद्दीन ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है.वे एक साधारण किसान परिवार से आने के बावजूद अपनी मेहनत, शिक्षा और दृढ़ संकल्प के बल पर देश के शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचे.

 

 

उनका जीवन अनुशासन,सच्चाई और देशभक्ति जैसे मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है.वही प्रशिक्षु छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.फास्ट वॉकिंग रेस के बालक वर्ग में प्रीतम कुमार, अमरदीप कुमार और कुणाल कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया.वहीं बालिका वर्ग में पिंकी कुमारी, निकिता राज और निशा साव क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहीं.इसी प्रकार स्लो साइकिल रेस के बालक वर्ग में श्रीषकांत कुमार, कुणाल कुमार और अमरदीप कुमार ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया.बालिका वर्ग में राखी कुमारी, अनुपम कुमारी और लक्की कुमारी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया.

 

 

प्रतियोगिताओं के सभी विजेताओं को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन डॉ. निर्मल कुमार चंचल ने किया.मौके पर केशव कुमार चौधरी,पवन कुमार,मनोज कुमार,राजेश कुमार गिरी,कुमारी दीपा,रूपम कुमारी,हसन रजा अंसारी, सर्वेश सुमन,आकांक्षा कुमारी,नीलम कुमारी,योगेश कुमार,डॉ. आदित्य राज,प्रशांत स्वराज,दिनेश मिश्रा,श्वेता कर्ण,पल्लव पारस, रूपक कौशल,रश्मि रोजी,अजय शर्मा, संतोष सुमन, किरण चौधरी एवं शेफाली दीक्षिता सहित अन्य उपस्थित रहे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *