Patna

बिहार के 11 जिलों में आंधी- बारिश का अलर्ट:4 नवंबर तक बदला रहेगा मौसम

पटना,मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, शिवहर, सीतामढ़ी, वैशाली, नालंदा और नवादा समेत 11 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालांकि, 1 से 6 नवंबर तक राज्यभर में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का पूर्वानुमान है और किसी तरह की चेतावनी नहीं है।

 

 

सबसे ज्यादा बक्सर के सिमरी में 87.6 एमएम बारिश

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, बक्सर जिले के सिमरी में सबसे ज्यादा 87.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा बक्सर के चक्की में 76.4 मिमी, सीवान के रघुनाथपुर में 76.2 मिमी और बक्सर के केसठ में 72.4 मिमी बारिश दर्ज की गईपश्चिम चंपारण के योगापट्टी में 68.6 मिमी, मैनाटांड़ में 65.6 मिमी, सिकटा में 64.8 मिमी और बेतिया में 64.6 मिमी बारिश दर्ज की गई। सीवान के जीरादेई में 67.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, सीवान शहर में 61.6 मिमी बारिश हुई। गोपालगंज में 58.8 मिमी बारिश हुई।

 

पटना के तापमान में बड़ा बदलाव नहीं

 

पूर्वानुमान के अनुसार, पटना में अगले 4 से 5 दिनों तक अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 नवंबर को पटना में बारिश की संभावना है। इसके बाद 3 और 4 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं

बारिश से फसल नुकसान, जल्द मिलेगा मुआवजा

 

बेमौसम बारिश की वजह से धान, गन्ना, आलू और सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। फेस्टिव सीजन में बाजार में सन्नाटा है, जिससे कारोबारियों को भी नुकसान हुआ है।बिहार में पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश से फसलें खराब हुईं हैं। इसका आकलन कर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिया जाएगा।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *