Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:अग्निपीडितों को मिली सरकारी सहायता राशि

दलसिंहसराय: उजियारपुर : प्रखंड क्षेत्र के महिसारी पंचायत वार्ड आठ में शुक्रवार को पांच घरों में अचानक लगी आग से पीड़ितों को सरकारी सहायता राशि दी गई है. यह जानकारी सीओ आकाश कुमार ने दी है. उन्होंने बताया कि शनिवार को सभी पीड़ितों को बारह-बारह हजार रुपये का चेक व पोलीथीन सीट दिया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पीड़ितों में यदुनंदन सिंह के पुत्र सीताराम सिंह, राम कुमार सिंह, महेंद्र सिंह, सीताराम सिंह के पुत्र नवीन कुमार व अरविंद कुमार शामिल हैं. बताते चलें कि शुक्रवार की शाम अचानक लगी आग से पांच घर जलकर खाक हो गये थे. इसमें लाखों रुपये मूल्य के बर्तन, कपड़े, अनाज आदि जल गये थे. मौके पर राजस्व कर्मचारी शंभू प्रसाद, मुखिया श्रवण पासवान सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!