DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय:भगवानपुर चकशेखू में घर के बिछावन पर संदिग्ध अवस्था मिला युवक का शव,सनसनी

दलसिंहसराय,शहर के भगवानपुर चकशेखू बेलबन्ना वार्ड संख्या चार में अपने ही घर के बिछावन पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया.मृतक के आंख के पास जख्म के निशान पाए गए हैं,जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है.मृतक युवक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के महथी गांव निवासी अवविंद सिंह के बड़े पुत्र नीरज कुमार सिंह(35) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

स्थानीय लोगों के अनुसार युवक नशे का आदी था.घर में इसके अलावा कोई भी नहीं रहता था. नीरज मतदान के लिए कुछ माह पहले को अपने घर आया था.उसकी पत्नी और बच्चे मायके में रहते हैं, जबकि छोटा भाई प्रदेश में अपने परिवार के साथ रहता है.माता-पिता बनारस में रहते हैं और नीरज भी बनारस में ही रहता था.पड़ोसियों को जब कोई अजीब शंका हुई तो उन्होंने अंदर जाकर देखा तो नीरज को उसके ही पलंग पर मृत पाया. जिसके बाद लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दिया. सुचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

दलसिंहसराय थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है.वे जब घटनास्थल पर पहुंचेंगे तब बारीकी से जांच एवं अगली कार्रवाई की जाएगी.हालांकि अभी तक मृत्यु कैसे हुई है उसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.पुलिस सभी पहलुओं को देखते हुए मामले की छानबीन कर रही है.फिलहाल शव को सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!