Samastipur

समस्तीपुर में स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख की लूट:दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, रास्ते में अपराधियों ने कैश और जेवर लूटे

समस्तीपुर जिला के वारिसनगर में रविवार की देर शाम बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी से लूटपाट की। बदमाशों ने व्यवसायियों से 3 लाख रुपए नगद सहित जेवरात लूट लिए। जानकारी के अनुसार, वारिसनगर थाना क्षेत्र के धनहर-मनियारपुर के बीच मोहना के पास एक बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी मनियारपुर निवासी सुनील कुमार सोनी से लूट की घटना को अंजाम दिया है। व्यवसायी माधोपुर चौक पर से अपनी दुकान बंद कर धनहर होते हुए अपने घर जा रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसी बीच एक बाइक पर तीन की संख्या में सवार अपराधीयों ने मोहना के पास उन्हें पिस्टल की बल पर रोक लिया व पैसा समेत जेवरात लेकर चलते बना। इधर, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सदबल घटनास्थल पर पहुंचकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अब तक प्राथमिकी दर्ज नही हुई है।

परिजनों का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और बदमाशों की गिरफ्तारी करे। इलाके में आए दिन लूटपाट की घटना होती रहती है। रात दुकान बंद कर लौटने वाले व्यवसायी असुरक्षित महसूस करते हैं। पुलिस को रात्रि गश्ती तेज करनी चाहिए। मामले में आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!