चिराग पासवान एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे सभा:मोहिउद्ददीननगर, उजियारपुर में चुनावी रैली
“चिराग पासवान एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में करेंगे सभा:मोहिउद्ददीननगर, उजियारपुर में चुनावी रैली
समस्तीपुर के दो विधानसभा क्षेत्र में लोजपा रामविलास के प्रमुख केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी सभा में शामिल होंगे।लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष अनुपम कुमार सिंह उर्फ हीरा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि दल के प्रमुख चिराग पासवान उजियारपुर विधानसभा के दलसिंहसराय स्थित बाजार समिति प्रांगण में एनडीए से राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उम्मीदवार प्रशांत पंकज के पक्ष में सभा कर वोट की अपील करेंगे।
दोनों नेता की पहली सभा सुबह 11 बजे दलसिंहसराय में होगी। जबकि दूसरी सभा 12.30 बजे मोहिउद्ददीननगर विधानसभा के पटोरी में एनडीए से भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह के समर्थन में होगी। जिसको लेकर दल के लोगों ने तैयारी पूरी कर ली है।
खराब मौसम के कारण दो दिनों से जिले में सभी राजनीति दलों के बड़े नेताओं की चुनावी सभा रद्द हो रही है। जिससे प्रत्याशी व समर्थकों को निराशा हाथ लग रही है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सभा रद्द हुई। जबकि शनिवार को गृहमंत्री अमित साह की सभा रद्द हुई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
