Patna

BJP विधायक अवधेश सिंह के वोट मांगने पर ग्रामीणों ने खदेड़ा,’जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए निकले

हाजीपुर।वैशाली की दयालपुर पंचायत में BJP विधायक अवधेश सिंह को वोट मांगने के दौरान ग्रामीणों के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके खिलाफ प्रदर्शन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ग्रामीणों ने विधायक पर आरोप लगाया कि वे 10 साल में पहली बार वोट मांगने आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पहले जब वे विधायक से मिलने गए थे, तो उनके बॉडीगार्ड ने उन्हें भगा दिया था। लोगों ने सवाल उठाया कि जिस विधायक से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेना पड़े, वह किस काम का।

 

पिछले 10 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांगा

 

स्थानीय लोगों ने विधायक से पिछले 10 सालों के कार्यकाल का हिसाब मांगा। उन्होंने विकास कार्यों, खासकर सड़कों के निर्माण में कमी पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विधायक ने बिना सड़क बनाए ही उसका उद्घाटन कर दिया। उनका कहना था कि पिछले 30 सालों में क्षेत्र में कोई नई सड़क नहीं बन पाई है।ग्रामीणों ने यह सवाल भी उठाया कि दस साल पहले विधायक ने मंदिर के लिए फंड न होने की बात कही थी, तो अब फंड कैसे उपलब्ध हो गया। उन्होंने बिना सड़क निर्माण कार्य के ही धन स्वीकृत करने का आरोप लगाया।

 

विधायक और कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ – ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए निकले

 

विवाद बढ़ने पर विधायक अवधेश सिंह ने सरकार के सिस्टम के बारे में बताना शुरू किया। जब विकास के मुद्दों पर चर्चा होने लगी, तो विधायक जनता को ‘बड़े भाई-छोटे भाई’ का पाठ पढ़ाने लगे। हालांकि, जब विरोध और तेज हो गया, तो उनके कार्यकर्ता ‘भारत माता की जय’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते हुए वहां से चले गए।इस घटना ने क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों के प्रति जनता की गहरी नाराजगी को उजागर किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हुए हैं, जबकि उनके नाम पर धन स्वीकृत किया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!