Muzaffarpur

सहरसा से अमृतसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन:28 मार्च को होगा परिचालन

मुजफ्फरपुर। गोरखपुर-मुरादाबाद-लुधियाना-जलंधर सिटी के रास्ते दिनांक 28.03.2022 को सहरसा से अमृतसर के लिए गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-अमृतसर अनारक्षित एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

यह स्पेशल ट्रेन 28.03.2022 को सहरसा से 08.45 बजे खुलकर 09.01 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 09.11 बजे कोपरिया, 10.03 बजे मानसी, 10.15 बजे खगड़िया, 10.34 बजे लखमिनिया, 10.54 बजे बेगुसराय, 11.25 बजे बरौनी जं., 11.54 बजे बछवारा, 12.09 बजे विद्यापतिधाम, 12.21 बजे मोहिउद्दीननगर, 12.36 बजे शाहपुर पटोरी, 12.48 बजे मेहनार रोड, 12.59 बजे देसरी, 13.20 बजे अक्षयवट राय नगर, 14.05 बजे हाजीपुर, 14.20 बजे सोनपुर, 14.41 बजे दीघवारा, 15.55 बजे छपरा स्टेशनों पर रूकते हुए सीवान, देवरिया सदर, गोरखपुर, गोंडा, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला कैंट, सरहिंद, लुधियाना, जलंधर सिटी के रास्ते दिनांक 29.03.2022 को 17.00 बजे अमृतसर पहुंचेगी । इस स्पेशल ट्रेन में साधारण श्रेणी के 20 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।

 

काठगोदाम और ठाकुरनगर के बीच स्पेशल ट्रेन का परिचालन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर बरेली-गोरखपुर-छपरा-बरौनी- कटिहार-मालदा टाउन-कोलकाता के रास्ते काठगोदाम और ठाकुरनगर के बीच गाड़ी संख्या 05030/05029 काठगोदाम-ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा।

 

गाड़ी संख्या 05030 काठगोदाम-ठाकुरनगर स्पेशल ट्रेन दिनांक 27.03.2022 को काठगोदाम से 10.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.30 बजे ठाकुरनगर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 05029 ठाकुरनगर-काठगोदाम स्पेशल ट्रेन ठाकुरनगर से दिनांक 30.03.2022 को 12.30 बजे खुलकर 01.04.2022 को 01.15 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

 

अप एवं डाउन दिशा में यह स्पेशल ट्रेन हल्द्वानी, लालकुुंआ, किच्छा, बरेली सिटी, बरेली, लखनऊ, बाराबंकी, गोरखपुर, छपरा, बरौनी जं., कटिहार, कुमेदपुर, एकलाखी, मालदा टाउन, गुमानी, रामपुर हाट, बोलपुर, बर्द्धमान, दानकुनी एवं कोलकाता टर्मिनल स्टेशनों पर रूकेगी । इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 08, साधारण श्रेणी के 05 कोच तथा एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 15 कोच होंगे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!