Patna

चिराग बोले- बिहार में लोगों को विकास चाहिए,ये भीड़ बता रही है जितेंद्र यादव जीतेंगे

पटना.केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान पटना के बिहटा पहुंचे। उन्होंने मनेर विधानसभा से एनडीए गठबंधन के लोजपा (रामविलास) पार्टी केउम्मीदवार जितेंद्र यादव के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित किया।चिराग पासवान हेलीकॉप्टर से बिहटा के रामबाग खेल मैदान पहुंचे थे। मैदान में पार्टी उम्मीदवार जितेंद्र यादव और एनडीए गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के सदस्यों ने उनका स्वागत किया।चिराग पासवान ने कहा कि लोगों का जोश यह संकेत दे रहा है कि इस बार मनेर विधानसभा में बदलाव होगा और उनके प्रत्याशी जितेंद्र यादव निश्चित रूप से जीतेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चिराग ने विपक्ष पर बोला हमला

 

आगे चिराग पासवान ने कहा कि विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि एक बड़ा समाज उनके साथ हैं, लेकिन आज का बिहार और आज के लोग समाज अब हमारे साथ आने को हैं। ये आज की बारिश के कारण भी दिख रहा है। इतनी संख्या में लोगों की भीड़ बता रही है कि बिहार में लोगों को विकास चाहिए और विकास एनडीए के साथ ही होगा।

 

बता दें कि पटना के मनेर विधानसभा पिछले 20 सालों से राजद के विधायक भाई वीरेंद्र यादव लगातार जीते आ रहे हैं और इस बार भी मनेर विधानसभा से राजद एवं महागठबंधन के उम्मीदवार भाई वीरेंद्र मैदान में हैं और इस बार भी करी टक्कर देखने को मिल रही है.हालांकि इस बार एनडीए के तरफ से लोजपा ( रामविलास)का पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं जितेंद्र यादव जो मूल रूप से बख्तियारपुर के रहने वाले हैं जिसके कारण मनेर विधानसभा के मतदाताओं में काफी सोचने को मजबूर हैं।

 

फतुहा में भी की जनसभा

 

फतुहा विधानसभा सीट पर एनडीए उम्मीदवार रूपा कुमारी के समर्थन में बुधवार को लोजपा (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान पहुंचे। उनके आगमन पर रूपा कुमारी और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। उत्साह इतना अधिक था कि जेसीबी से उन पर फूलों की बारिश की गई।चिराग पासवान का काफिला मकसूदपुर से फतुहा चौराहा होते हुए दीदारगंज की ओर बढ़ा, जहाँ भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!