Patna

राजद नेता को नहीं मिला टिकट तो कुर्ता फाड़ राबड़ी आवास के बाहर लेटे,लगाया आरोप

पटना:Bihar Election News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच कई तरह की हलचल देखने के लिये मिल रही. इस बीच राजद नेता मदन प्रसाद शाह ने राबड़ी आवास के बाहर जमकर बवाल मचाया. दरअसल, मोतिहारी की मधुबन विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के कारण वे नाराज हो गये. वे अपना कुर्ता फाड़ बीच सड़क पर ही लेट गये. इस दौरान काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

2 करोड़ से भी ज्यादा रुपये की डिमांड

राजद नेता मदन प्रसाद शाह ने बड़ा आरोप लगाया कि टिकट के लिये उनसे 2 करोड़ रुपये से भी ज्यादा डिमांड किये गये. साथ ही उन्हें लालू यादव ने टिकट देने का आश्वासन दिया था. एक बजे रात तक आवास के बाहर वे डटे रहे. लेकिन 3 बजे सुबह तक उन्हें बिना टिकट दिये ही वहां से जाने के लिये कह दिया गया. राजद नेता ने संजय यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने घर में बंटवारा करवा दिया और भाई-बहन को अलग करवा दिया.

 

 

राजद ने डॉ. संतोष कुशवाहा को दिया टिकट

मालूम हो, मधुबन विधानसभा सीट से भाजपा के राणा रणधीर सिंह चुनावी मैदान में है जबकि राजद ने डॉक्टर संतोष कुशवाहा को टिकट दिया है. जिसके कारण मदन शाह वंचित हो गए हैं. 2020 में राजद की टिकट पर मदन प्रसाद शाह चुनाव लड़े थे. सिर्फ 2700 वोट से पराजित हुए थे. ऐसे में इस बार टिकट नहीं मिलने पर बड़ा आरोप उन्होंने लगाया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!