“सर दर्द पर झोला छाप डॉक्टर ने दिया गलत इंजेक्शन, समस्तीपुर में 16 साल की लड़की की हुई मौत
समस्तीपुर में रविवार देर शाम संदिग्ध हालत में 16 साल की लड़की हो गई। परिजनों ने झोला छाप डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान कमल किशोर राय की पुत्री मौसम कुमारी के तौर पर हुई है। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव के वार्ड नंबर-13 की है।
दादा जगन्नाथ राय ने बताया कि मौसम शाम में ट्यूशन पढ़कर घर लौटी थी। उसने बताया कि सिर में तेज दर्ज है। जिसके बाद गांव के झोला छाप डॉक्टर को बुलाया गया। उसने एक इंजेक्शन लगाया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। डॉक्टर मौके से भाग निकला। गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।पटोरी के डीएसपी बी.के. मेधावी ने बताया कि संदिग्ध हालत में किशोरी की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत की असली वजह का पता चल सकेगा। छानबीन की जा रही है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
