Samastipur

समस्तीपुर मे आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त कार्रवाई में 43 बोतल शराब के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर . ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ व जीआरपी के संयुक्त कार्रवाई में 43 बोतल शराब के साथ 3 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. जानकारी अनुसार उप निरीक्षक पीके चौधरी आगामी चुनाव एवं त्यौहार के मद्देनजर रखते हुए स्टेशन गश्त पर थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

आरक्षी कन्हैया कुमार को साथ लेकर गश्त के क्रम में जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी मिले. जिनके साथ गश्ती व चेकिंग के क्रम में तीन व्यक्ति अपने अपने कंधे एवं हाथ में 5 पिट्ठू बैग, झोला लेकर दिखे. जिसे रोक कर चेक करने पर उसमें शराब मिला.

 

 

जीआरपी उप निरीक्षक व आरपीएफ उप निरीक्षक ने चेक करने पर गिरफ्तार कर लिया. यात्री की पहचान कन्हैया कुमार, सोनू कुमार ठाकुर, अजय कुमार मंडल के रूप में की गई. इस सम्बन्ध में पीएसआई अमृता कुमारी ने तीनों को गिरफ्तार किया. घटना के सम्बन्ध में अमृता कुमारी के लिखित प्रतिवेदन के आधार पर कांड अंकित किया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!