Patna

निगरानी विभाग की टीम ने राजस्व कर्मचारी को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

पटना।गया में निगरानी विभाग की टीम ने डुमरिया अंचल के राजस्व कर्मचारी राजू कुमार को डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अंचल कार्यालय के पास की गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

राजू कुमार पर जमीन को ऑनलाइन करने के एवज में रिश्वत लेने का आरोप है। डुमरिया प्रखंड के मदारपुर निवासी अनवर खान ने इस संबंध में निगरानी विभाग को लिखित शिकायत के साथ एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी सौंपी थी, जिसमें 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने की बात कही गई थी।

 

शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने जाल बिछाया। अनवर खान ने राजू कुमार को अंचल कार्यालय डुमरिया के समीप पानी टंकी के पास बुलाया, जहाँ 3 लाख रुपये देने की बात हुई थी। मौके पर राजू कुमार को डेढ़ लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।

 

 

गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम, जिसमें डीएसपी और एक इंस्पेक्टर शामिल थे, राजू कुमार को अपने साथ ले गई।पहले भी शिकायत हुई थी, शिकायत के अभाव में गिरफ्तारी नहीं हुई थी

 

ग्रामीणों ने बताया कि राजू कुमार पर पहले भी रिश्वत लेने के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन सबूतों के अभाव में उन पर कार्रवाई नहीं हो पाई थी। शिकायतकर्ता अनवर खान ने कहा कि राजू कुमार भ्रष्ट व्यक्ति थे और गरीबों से भी पैसे लेते थे। उन्होंने ऐसे सभी भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ताकि व्यवस्था में सुधार आ सके।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!