Begusarai

बेगूसराय:बोरी में मिली लड़की की लाश,अफेयर में मर्डर का शक:शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी

बेगूसराय में बुधवार को बोरी के अंदर लड़की की लाश मिली है। लड़की बीएड करने के बाद पटना में रहकर शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिवार ने बताया कि वो शनिवार को पटना जाने का कहकर घर से निकली थी।आखिरी बार सोमवार को उससे फोन पर बात हुई। इसके बाद से वो संपर्क में नहीं थी। बुधवार सुबह घर से 200 मीटर दूर उसकी लाश मिली है। लड़की के शरीर पर चोट के निशान हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

लड़की की पहचान खोरमपुर निवासी प्रमोद सिंह की बेटी भारती कुमारी (23) के तौर पर हुई है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र की है।परिवार का आरोप है कि हत्या के बाद बॉडी को यहां फेंका गया है। गांव में अफेयर की भी चर्चा है। गांव के ही किसी लड़के से उसका अफेयर चल रहा था।

 

रस्सी से बंधी थी बोरी, हाथ बाहर था

 

लाश को पहली बार देखने वाले शख्स ने बताया, झाड़ियों में एक बोरी पड़ी थी। पास में कपड़ा था। बोरी से किसी इंसान का हाथ दिख रहा था। पास जाकर देखा तो लड़की की लाश थी। इसके बाद मैंने आसपास के लोगों को सूचना दी फिर पुलिस को बुलाया।

 

चाचा बोले- हमारी किसी से दुश्मनी नहीं

 

परिवार ने बताया कि बेटी दुर्गा पूजा में छुट्‌टी पर घर आई थी। बीच में एग्जाम देने के लिए पटना गई थी, फिर वापस घर लौट आई थी। 4 दिन पहले शनिवार को पटना जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। हमने पटना में भी उसे ढूंढा, लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला।

 

लड़की के चाचा ने बताया कि भारती पटना में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पिता प्रमोद सिंह गांव में ही किराने की दुकान चलाते हैं। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, फिर पता नहीं कैसे यह हो गया। बेटी के साथ जिसने भी ये किया है उसे पुलिस जल्द गिरफ्तार करे।

 

पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर कार्रवाई करेंगे

 

लाश मिलने की सूचना पर सदर-1 DSP आनंद कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ‘घटना के सभी पहलुओं पर जांच-पड़ताल की जा रही है। इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है। परिजनों के आवेदन और अनुसंधान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!