Patna

2 युवकों के पास से 19.95 लाख बरामद:वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने पकड़ा

पटना.गयाजी में आदर्श आचार संहिता लागू होने के सातवें दिन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बाइक सवार 2 युवकों के पास से 19.95 लाख रुपए बरामद हुए हैं। बरामद रुपए के बारे में पूछताछ के दौरान कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। पकड़े गए युवकों की पहचान पुनावा थाना क्षेत्र के वजीरगंज निवासी धीरज कुमार और टेकारी के शुभम कुमार के तौर पर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर रविवार शाम को नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 के नेतृत्व में कोतवाली थाना क्षेत्र के टावर चौक पर वाहनों की जांच चल रही थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर घबरा गए। शक होने पर पुलिस ने दोनों को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान एक बैग मिला, जिसमें 19.95 लाख रुपए थे।पुलिस ने तुरंत मौके पर फ्लाइंग स्क्वाड की टीम (FST) को बुलाया। टीम ने बरामद रुपए की गिनती की और उसे जब्त कर लिया। रकम दस लाख से अधिक थी। इसलिए इसकी सूचना आयकर विभाग को दी गई है। फिलहाल इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी जांच में जुट गए हैं।

 

एसएसपी आनन्द कुमार ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में हैं। इस तरह की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी। बिना हिसाब की बड़ी रकम लेकर चलने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह आचार संहिता लागू होने के बाद पहली बड़ी बरामदगी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!