Samastipur

जनसुराज ने उजियारपुर से पूर्व विधायक को दिया टिकट:दूसरी सूची मे समस्तीपुर के चार विधानसभा क्षेत्र में इन्हे मिला टिकट

समस्तीपुर में जन सुराज ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की है। जिसमें उजियारपुर, वारिसनगर, रोसरा और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए। जिसमें से तीन पंचायत में राजनीति से जुड़े लोगों को तवज्जो दी गई, जबकि एक कारोबारी को भी इसमें शामिल किया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रोसरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से रोहित पासवान को टिकट दिया गया है। रोहित महज 27 साल के हैं। वह बेगूसराय के चिड़िया बरियारपुर अनुमंडल क्षेत्र के भोजा साह पंचायत से वर्तमान मुखिया है। पढ़े लिखे हैं- दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए एलएलबी की डिग्री हासिल की है।इनके पिताजी रामचंद्र पासवान समस्तीपुर योजना विभाग में कार्यरत थे। इसी महीने रिटायर्ड हुए हैं। यह जनसुरज से पीके के पदयात्रा से जुड़े हुए हैं। युवाओं में उनकी अच्छी पैठ है। यह पासवान जाति से आते हैं। रोसरा विधानसभा क्षेत्र में पासवान जाति के अच्छे वोटर हैं।

 

सहनी ने राजनीति शास्त्र से एमए किया

 

वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज ने शिक्षक सत्यनारायण सहनी को टिकट दिया है। सत्यनारायण सहनी ने राजनीति शास्त्र से एमए किया है। वह 41 साल के है। इन्होंने b.ed कर रखा है। वह वर्तमान में विभूतिपुर के राघोपुर स्थित प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षक थे। 2 दिन पहले ही इन्होंने शिक्षक के पद से इस्तीफा दिया है। पत्नी प्रियंका सहनी जिला परिषद सदस्य है।

 

जन सुराज गठन के साथ‌ ही इनकी पत्नी जुड़ी हुई थी। वारिसनगर में संगठन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अभी वह जनसुरज की मंडल अध्यक्ष के रूप में सेवा दे रही है। वारिसनगर में मल्लाह की अच्छी खासी संख्या है।

 

हसनपुर विधानसभा क्षेत्र से अनाज करवाद सुरेंद्र पोद्दार की पत्नी इंदु गुप्ता को टिकट दिया है। इंदु गुप्ता 10 + 2 पास है। वह 42 साल की है। जन सुराज के फाउंडर मेंबर है। पति का दिल्ली और पटना में चावल का एक्सपोर्ट इम्पोर्ट कारोबार है।जन सुराज के गठन के साथ ही क्षेत्र में लगातार सक्रिय रही। वह बनिया समाज से आती है। हसनपुर विधानसभा में बनिया समाज की अच्छी खासी संख्या है।

 

उजियारपुर विधानसभा से पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद सिंह को कैंडिडेट बनाया है। वह पहली बार 2010 में राजद के टिकट पर उजियारपुर से जीत दर्ज की थी। वह बीए एलएलबी कर रखा है। उम्र करीब 62 साल है। वह पंचायत चुनाव में पहली बार पंचायत चुनाव लड़कर सरपंच बने।फिर पंचायत समिति सदस्य और उजियारपुर के प्रमुख रहे । 2010 के विधानसभा चुनाव में 17000 वोटों के अंतर से पूर्व मंत्री राम लखन महतो को हराया। वह कुशवाहा जाति से आते हैं। क्षेत्र में यह विवाद रहित चेहरा है। आज तक यह कोई चुनाव नहीं हारे। मृदु भाषी हैं। अपने जाति के अलावा समाज के सभी वर्गों में उनकी अच्छी पकड़ है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!