पटना में डेंगू के 20 नए मरीज मिले,नहीं थम रहा प्रकोप
पटना| पटना में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा है। शनिवार को 20 मरीज मिले हैं। ज्यादा प्रभावित इलाकों में मुसल्लहपुर हाट, सुल्तानगंज, मछुआटोली, बाजार समिति, संदलपुर, भिखना पहाड़ी, महेंद्रू, रामपुर रोड, खजांची रोड, बोरिंग रोड, राजा बाजार, राजापुर पुल, इंद्रपुरी, आशियाना, दीघा घाट, एसके पुरी, खाजेकलां, मालसलामी, अगमकुआं, हनुमान नगर, भूतनाथ रोड, जगनपुरा, रामकृष्णानगर, चिरैयाटांड़ आदि हैं। ग्रामीण इलाकों में फुलवारी, दानापुर, फतुहा, मनेर, दुल्हिन बाजार, बख्तियारपुर और संपतचक भी मरीज मिल रहे हैं।
इस साल अबतक 1021 मरीज मिल चुके हैं। इनमें 724 पुरुष और 297 महिलाएं हैं। अगस्त के बाद मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई। जनवरी से जून तक 53 ही केस थे। सितंबर में 540 आैर अक्टूबर के 10 दिनों में 186 नए केस सामने आए। हालांकि पिछले वर्ष की तुलना में संक्रमण कम है।
पिछले वर्ष 11 अक्टूबर तक 2271 केस मिले थे। सिविल सर्जन डॉ. अविनाश कुमार सिंह ने लोगों से अपील की है कि अपने घर और आसपास पानी जमा न होने दें, कूलर, टंकी, गमले आदि की नियमित सफाई करें, पूरा शरीर ढंकने वाले कपड़े पहनें और डेंगू जैसे लक्षण (बुखार, बदन दर्द, प्लेटलेट्स गिरना) पर तुरंत जांच कराएं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
