दलसिंहसराय:4 सौ बीसी मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा गया जेल
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के पुराने 4 सौ बीसी मामले में नामित अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया.थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया पुराने 4 सौ बीसी मामले में नामित अभियुक्त को गुप्त सुचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.अभियुक्त की पहचान वैशाली जिले के पातेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथ राय के पुत्र अमरेश राय के रूप में हुई है।
जिसे कागजी करवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.वही मारपीट मामले में प्राथमिकी अभियुक्त दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के लोदीपुर निवासी रामचंद्र महतो के पुत्र दीपक कुमार,चुनेश्वर राउत महतो के पुत्र राम किशोर राउत,श्याम लाल राउत के पुत्र राजेन्द्र राउत एंव रामनंदन राउत को गिरफ्तार किया गया था.जिसे न्यायालय से बेल मिलने के कारण छोड़ दिया गया.